पाली में एक 4 बहनों के एकलौते भाई की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे में जवान बेटे की मौत का समाचार सून परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने पुलिस के अनुसार पाली जिले के जोजावर स्थित नवोदय विद्यालय में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन कम पलम्बर (इसीपी) अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र के गड्डी अर्जुनपुरा निवासी देवेंद्रसिंह पुत्र जालमसिंह राजपूत गुरुवार को स्कूल के हॉस्टल में खराब पड़े गीजर को ठीक कर रहा था। इस दौरान उसे अचानक करंट लग गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पहुंची। मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई और परिजनों को हादसे की सूचना दी। मृतक के पिता जालमसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्जकर जांच शुरू की। दो वर्ष पहले ही मिली थी सरकारी नौकरी
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि मृतक देवेंद्रसिंह की दो वर्ष पूर्व नियुक्ति हुई थी। हाल ही में उसका प्रोबेशन काल पूरा हुआ था। मृतक चार बहिनों का इकलौता भाई था। मृतक के मौसेरे बहनोई जोजावर क्षेत्र के बांसौर निवासी भवानीसिंह ने बताया कि मृतक अपने पिता की पांच संतानों में चार बहनों का इकलौता भाई था। जिसकी अभी शादी भी होनी थी। दो वर्ष पहले ड्यूटी पर लगा था। पिता गांव में खेती-बाड़ी का काम करते हैं तथा परिवार में फरवरी में दो छोटी बहनों की शादी का कार्यक्रम होना था। देवेंद्रसिंह की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


