बड़वानी में हाइवे पर दिखा 8 फीट लंबा अजगर:सड़क से गुजरने तक दोनों ओर रुके रहे वाहन

बड़वानी में अंजड नगर के करीब ग्राम चकेरी में चकेरी-ठीकरी हाइवे पर गुरुवार देर रात करीब 11.30 बजे हाइवे पर करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखा। अजगर को देख दोनों ओर का ट्रैफिक रुक गया। अजगर के सड़क क्रॉस करने तक वाहन रुके रहे। चकेरी-ठीकरी हाइवे पर स्थानीय लोगों को अजगर दिखा, तो गुजरने वाले लोग वहीं ठहर गए। लोगों ने अजगर के वीडियो बनाए। अजगर रोड क्रॉस कर नाले में जाकर छिप गया। ग्राम चकेरी के लोगों ने वन विभाग को देर रात सूचना कर अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की मांग भी की। लोगों का कहना है कि नाले के आसपास से लगे खेतों में लोगों का आना-जाना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *