कार्डियक अरेस्ट से बचाएगा CPR एप:लखनऊ के कार्डियोलॉजिस्ट ने एक्सपर्टस के साथ मिलकर किया तैयार,अजय देवगन, काजोल को बनाया ब्रैंड अम्बेसडर

SGPGI लखनऊ के कॉर्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख और मुंबई के टॉप एक्सपर्ट्स ने रिवाइव CPR एप तैयार किया है। इसके जरिए कॉर्डियक अरेस्ट से जान बचा पाना में कामयाबी मिलने का दावा किया जा रहा है। एप से हार्ट के इलाज संबंधी सुझाव मिलते रहेंगे। इसकी मदद से कॉर्डियक अरेस्ट वाले मरीज को समय रहते इलाज दिया जा सकेगा। विशेषज्ञों का दावा है कि इसके सुझावों को सही से प्रयोग करने पर कार्डियो की समय रहते जान बचाई जा सकती है। एप की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री अजय देवगन और काजोल हैं। बेहद कारगर साबित होगा एप SGPGI कॉर्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.आदित्य कपूर ने बताया कि इस एप से हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के बीच अंतर को सरल तरीके से बताया गया है। एप के जरिये 108 एंबुलेंस सेवा तक पहुंचा जा सकता है। एप में AED (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर) लोकेटर यह भी बता देगा कि नजदीक में AED की शॉक मशीन लगी है। बड़ी संख्या में जान गवांते है लोग डॉ.आदित्य कपूर ने बताया कि भारत में हर साल 15 लाख से अधिक लोगों की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो जाती हैं। इसमें से महज एक फीसदी लोगों को ही बचाया जा सकता है। इसीलिए डॉक्टरों ने मिलकर रिवाइव CPR मोबाइल एप को डिजाइन किया, जो न केवल अचानक कार्डियक अरेस्ट को पहचानने और CPR करने के निर्देश देता है। इनकी पहल से हुआ शुरू SGPGI से डॉ. आदित्य कपूर, मुंबई से डॉ. यश लोखंडवाला, डॉ. मंजू सिन्हा व डॉ. ब्रायन पिंटो और पुणे से डॉ. किंजल गोयल ने इस एप को दिल की बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने और जीवन बचाने के उद्देश्य से शुरू किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *