गुरदासपुर में हेरोइन समेत गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार:पुलिस बोली- लिफाफे में रखें थे, चेकिंग में पकड़े गए; कई दिनों से कर रहे थे सप्लाई

गुरदासपुर में पुलिस ने हेरोइन समेत गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। उसने पास से 257 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी, इलेक्ट्रानिक कांटा और एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों में लीया निवासी माडल टाउन धारीवाल हाल और अजय शर्मा निवासी कलबूतरी गेट गुरदासपुर शामिल हैं। थाना तिब्बड़ के प्रभारी अमृतपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम द्वारा गांव औजला बाईपास पर नाकाबंदी की गई थी। लिफाफे में छिपाकर ले जा रहे थे इसी दौरान एक स्कूटी पर युवक और युवती आ रहे थे। शक होने पर पुलिस द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की, तो उन्होंने अपनी पहचान बताई। लीया स्कूटी चला रही थी। पुलिस टीम ने जब लीया के हाथ में पकड़े एक मोमी लिफाफे को चैक किया, तो उसमें से 257 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बतायाकि प्राथमिक पूछताछ के दौरान सामने आया है कि दोनों बालिग हैं और आपस में दोस्त हैं। दोनों मिलकर पिछले कुछ समय से ही हेरोइन बेचने का काम कर रहे हैं। लेकिन दोनों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। दोनों का कोर्ट से रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *