जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस-जोधपुर 16 और 19 अप्रैल को नहीं चलेगी:नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दो अन्य गाड़ियां भी बदले रूट से चलेगी

पूर्व तटीय रेलवे मेरामंडली-हिंडोल रोड रेलखंड के मेरा मंडली स्टेशन पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जा रहा है। इसकी वजह से कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार- उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न ट्रेनें प्रभावित रहेगी – ये दो गाड़ी रहेगी रद्द 1. गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 19 अप्रैल को रद्द रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 16 अप्रैल को रद्द रहेगी। ये गाड़ियां बदले मार्ग से चलेगी 1. गाड़ी संख्या 20472 पुरी-लालगढ एक्सप्रेस, जो 16 अप्रैल को पुरी से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग खोरधा रोड-विजयनगरम-टिटिलागढ़-बिलहर घाट-सम्बलपुर-झारसुगड़ा रोड होकर संचालित होगी। 2. गाड़ी संख्या 20471 लालगढ-पुरी एक्सप्रेस, जो 20 अप्रैल को लालगढ़ से रवाना होगी, वह परिवर्तित मार्ग झारसुगड़ा रोड-सम्बलपुर-बिलहरा घाट-टिटिलागढ़- विजयनगरम-खोरधा रोड होकर संचालित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *