बालोतरा जिले की बायतु पुलिस ने एनडीपीएस मामले में करीब 5 माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एम्बुलेंस से डोडा-पोस्त की तस्करी में लिप्त था। फिलहाल सिणधरी पुलिस आरोपी से डोडा-पोस्त की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर 2024 को बायतु थानाधिकारी भंवरलााल विश्नोई मय जाब्ते ने थाना बायतु के आगे नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की गई। जोधपुर की तरफ से आ रही संदिग्ध एम्बुलेंस का ड्राइवर नाकाबंदी तोड़कर एम्बुलेंस को भगाने पर पुलिस टीम ने सरकारी वाहनों से एम्बुलेंस का पीछा किया। गांव कोसरिया में एम्बुलेंस को रुकवाया गया। एम्बुलेंस सवार ड्राइवर भोमाराम पुत्र रुखाराम निवासी जाखड़ों की ढाणी सनावड़ा बाड़मेर को डिटेन किया गया। उसके कब्जे एम्बुलेंस में भरे कुल 33 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में 679.6 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त व तस्करी मे उपयोग में ली गई एम्बुलेंस को जब्त किया था। आरोपी भोमाराम को गिरफ्तार किया गया। एम्बुलेंस में सवार ताजाराम अंधेरे व घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस ने इस बायतु थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया। जिसकी जांच सिणधरी पुलिस को दी गई। बायतु पुलिस के हैड कॉन्स्टेबल के अनुसार फरार आरोपी ताजाराम की गिरफ्तारी के पुलिस उसके ठिकानों पर तलाश की गई। लेकिन गिरफ्तारी के डर से भाग रहा था। गिरफ्तारी के लिए बालोतरा एसपी ने उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर इनामी आरोपी ताजाराम पुत्र रेखाराम निवासी कोसरिया बायतु जिला बालोतरा को डिटेन किया गया। आगे की जांच के लिए सिणधरी थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया है। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल भरत कुमार, देवाराम, मांगीलाल, वीरमाराम, श्यामलाल शामिल रहे।


