मेवाड़ महोत्सव के दूसरे दिन आज शाम को गणगौर घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए और इससे पहले शहर से गणगौर की सवारी निकली जो शाम को गणगौर घाट पहुंची। यहां शाम बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदेशी टूरिस्ट ने भी परफॉर्मेंस दी। पर्यटन विभाग की और से आयोजित गणगौर महोत्सव में शाम बाद से गणगौर की सवारी घंटाघर, जगदीश चौक होकर गणगौर घाट पहुंची। यहां पर महिलाओं और युवतियां गणगौर को लेकर नृत्य कर रही थी। महिलाएं सज-धज कर यहां पहुंची और गणगौर के गीत गाते हुए झूम रही थी। कलाकारों ने कालबेलिया डांस और दायम खान म्यूजिक बैंड जैसलमेर के कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दी। शाम को एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। गणगौर उत्सव के इस आयोजन को देखने के लिए शहरवासी और उदयपुर में आए हुए पर्यटक भी गणगौर घाट पर पहुंचे। यहां पर आज सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिताएं भी हो रही है। तस्वीरों में देखे गणगौर उत्सव के दूसरा दिन की फोटोज


