मनोज तिवारी ने वास्तु विहार के बुकरू और हरदाग के प्रोजेक्ट को देखा, सराहा

चाय निर्यात में भारत तीसरे स्थान पर पहुंचा रांची | भारत ने कैलेंडर वर्ष 2024 (जनवरी-दिसंबर) के दौरान 7111.43 करोड़ रुपए की कुल 254.67 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया। इससे भारत कैलेंडर वर्ष 2024 (आईटीसी डेटा के अनुसार) के दौरान विश्व चाय निर्यात परिदृश्य में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया। इसे एक सराहनीय उपलब्धि है, जो भारत सरकार, चाय बोर्ड और भारतीय चाय उद्योग के सभी हितधारकों के ठोस प्रयासों से संभव हो सका। 2024 के दौरान उत्तर भारत ने 4833.12 करोड़ रुपए की कीमत के साथ 154.81 मिलियन किलोग्राम निर्यात किया, जबकि दक्षिण भारत ने 2278.31 करोड़ रुपए की कीमत के साथ 99.86 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया। मात्रा के संदर्भ में उत्तर भारत का योगदान 60.79% तथा मूल्य के संदर्भ में 67.96% रहा; जबकि मात्रा के संदर्भ में दक्षिण भारत का योगदान 39.21% तथा मूल्य के संदर्भ में 32.04% रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *