रांची | हर वर्ष की तरह टाटीसिलवे श्री महावीर मंडल पूर्वी-पश्चिम रामनवमी की शोभा यात्रा लालगंज चौक से ईईएफ मैदान तक निकाली जाएगी। इसके लिए शिव मंदिर आदर्श नगर में एक सभा हुई। इसमें पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। अध्यक्ष संजीत सिंह बनाए गए, उपाध्यक्ष नारायण शर्मा, विजय मुंडा, नागेश्वर महतो, विनोद पुरी बनाए गए। वहीं, सचिव सत्यजीत सिंह व राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव, विनोद तिवारी व संतोष सिंह बनाए गए। मुख्य संरक्षक कर्नल वीरेंद्र कुमार सिंह चुने गए।


