रांची | सीसीएल मुख्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर मार्च में सेवानिवृत्त हुए 85 कर्मचारियों को विदाई दी गई। इनमें मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए ध्रुव नारायण दास और मोहम्मद शमीम शामिल रहे। कार्मिक निदेशक हर्षनाथ मिश्र ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी हमारी कंपनी के आधार रहे हैं। वर्षों के कठिन परिश्रम, समर्पण और निष्ठा से उन्होंने सीसीएल को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समारोह में सीसीएल के निदेशक तकनीकी-संचालन एस. तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


