रांची | भारतीय विमान स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रांची एयरपोर्ट के उप महाप्रबंधक (प्रचालन) मनोज प्रसाद सिंह को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कुंभ के दौरान प्रयागराज एयरपोर्ट में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन के हाथों उन्होंने सम्मान प्राप्त किया। इस मौके पर भारतीय विमानपत्तन के अध्यक्ष भी मौजूद थे।


