योगासन प्रतियोगिता में सरला बिरला विश्वविद्यालय के छात्रों ने जीते पदक

रांची| राउरकेला के जेपी अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित प्रथम ओपेन राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में सरला-बिरला विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीते। महिला ट्रेडिशनल वर्क में एमएससी योगिक साइंस की छात्रा रूपा कुमारी ने कांस्य पदक और पुरुष वर्ग में बीएससी योगिक साइंस के छात्र पंकज कुमार महतो ने कांस्य पदक हासिल किया। पंकज ने आर्टिस्टिक एकल प्रतियोगिता में रजत पदक भी जीता। समापन समारोह में एसबीयू रांची की योग विज्ञान विभाग की सह प्राध्यापिका अंजना कुमारी सिंह और प्रयोगशाला सहायक पंकज केसरी को भी सम्मानित किया गया। विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी जगनाथन और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *