संदिग्ध हालात में युवक ने नहर में कूदकर दी जान, चार दिन बाद मिला शव

लुधियाना| थाना कूमकलां के अधीन गांव छंदरां के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 27 मार्च दोपहर की है, जब राजवीर सिंह (22) पुत्र बलवीर सिंह ने नीलो नहर में छलांग लगा दी थी। परिजन व गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन चार दिन बाद मंगलवार दोराहा नहर में शव बरामद हुआ। राहगीरों ने जब नहर में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना कूमकलां पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला और शिनाख्त की। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जांच अधिकारी हरसिमरन सिंह ने बताया कि मृतक राजवीर सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। कुछ दिनों से वह घर से लापता था, जिसके चलते परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *