3 साल पुरानी स्कूल की लड़ाई की रंजिश रखते युवक पर दात से हमला किया

लुधियाना| स्कूल में हुई पुरानी रंजिश के चलते रविवार रात किप्स मार्केट में पांच लोगों ने एक युवक पर दात से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक नामजद आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पीड़ित अमृतप्रीत सिंह निवासी शिमलापुरी ने बताया कि वह रविवार रात अपने दोस्तों के साथ कार में घूमने के लिए किप्स मार्केट गया था। वहां पहले से मौजूद आरोपी जश्न बत्रा (निवासी ग्रीन फ्लैट्स) ने तीन साल पुरानी स्कूल की लड़ाई की रंजिश रखते हुए पहले उसके एक दोस्त को बुलाया और फिर उसे भी इशारे से बुलाने की कोशिश की। जब अमृतप्रीत ने ध्यान नहीं दिया तो आरोपी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उस पर दात से हमला कर दिया। सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन तक उसका इलाज चला। घटना की जानकारी मिलने पर थाना डिवीजन-5 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी जश्न बत्रा व चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी बलवीर सिंह के अनुसार, आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *