ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई

लुधियाना| बाइक पर जा रहे एक युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। घटना कूमकलां इलाके में मंगलवार की सुबह हुई । मृतक की पहचान मनीष (27) के रूप में हुई है। मामले में थाना कूमकलां से जांच अधिकारी परमिंदर सिंह ने बताया, मनीष बाइक पर सवार हो किसी काम के सिलसिले में जा रहा था। तभी रास्ते में एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। फिर राहगीरों ने पुलिस को जानकारी देकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी देकर बुलाया गया। फ़िलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वही ट्रक ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *