लुधियाना| टिब्बा रोड पर दादा मोटर्स के निकट स्थित एक होजरी वेस्ट के गोदाम में मंगलवार सुबह आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं दूर से नजर आ रहा था। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन यह शरारत से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि इससे पहले भी इस गोदाम में आग लग चुकी है। हादसे के वक्त गोदाम का मालिक ईद के कारण शहर से बाहर था। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, प्लॉट के ऊपर से बिजली की तारें नहीं गुजर रही थीं, जिससे यह संदेह है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम में आग से सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे, जिससे आग तेजी से फैली।


