कॉटन अनारकली और दुपट्टा लुक : अगर आप ट्रेडिशनल लुक चाहते हैं तो हल्के और ब्रीदेबल कॉटन फैब्रिक का अनारकली सूट गर्मियों में परफेक्ट रहता है। इसे मैचिंग या कंट्रास्ट दुपट्टे के साथ पेयर करें और मिनिमल ज्वेलरी, स्टड ईयररिंग्स और पंजाबी जूतियों के साथ स्टाइल करें। यह लुक किसी भी फंक्शन के लिए सही रहेगा। लुधियाना| गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के साथ कंफर्ट बनाए रखना जरूरी है। फैशन स्टाइलिस्ट के मुताबिक, इस मौसम में हल्के और ब्रीदेबल कपड़े सबसे बेहतर होते हैं। कॉटन, लिनेन और पेस्टल शेड्स को चुनना न केवल स्टाइलिश लुक देता है बल्कि ठंडक भी बनाए रखता है। मिनिमल एक्सेसरीज, जैसे छोटे ईयररिंग्स और हल्की जूलरी, लुक को एलीगेंट बनाते हैं। फुटवियर में ओपन सैंडल या स्लिप-ऑन शूज बेहतर विकल्प हैं। मेकअप में फ्रेश और ड्यूई लुक ट्रेंड में है। समर में स्टाइलिश दिखने के लिए सिंपल और कम्फर्टेबल आउटफिट्स को प्राथमिकता दें, जो आपको ट्रेंडी और आत्मविश्वासी महसूस कराएं। {डेनिम शॉर्ट्स और टैंक टॉप लुक: अगर आप कैजुअल और कूल लुक चाहते हैं, तो डेनिम शॉर्ट्स और टैंक टॉप बेस्ट ऑप्शन है। इसे व्हाइट स्नीकर्स और बेसबॉल कैप के साथ पेयर करें, जिससे आपको एक परफेक्ट समर स्ट्रीट स्टाइल लुक मिलेगा। एसेसरीज में एक सिंपल चेन, मिनिमल रिंग्स और एक बैकपैक इसे और भी स्टाइलिश बना सकते हैं। {फ्लोई मैक्सी ड्रेस लुक: गर्मियों में मैक्सी ड्रेस एक परफेक्ट ऑप्शन होती है। यह न केवल स्टाइलिश लगती है, बल्कि आरामदायक भी होती है। हल्के रंगों वाली फ्लोरल प्रिंट या सॉलिड कलर की मैक्सी ड्रेस आपको फ्रेश और एलिगेंट लुक दे सकती है। इसे मिनिमल ज्वेलरी और फ्लैट सैंडल्स के साथ पेयर करें। {को-ऑर्ड सेट लुक: समर फैशन में को-ऑर्ड सेट्स काफी पॉपुलर हैं। मैचिंग क्रॉप टॉप और ट्राउजर सेट या शॉर्ट्स और शर्ट सेट ट्रेंडी और एलिगेंट लगता है। इसे ट्रेंडी सनग्लासेस, स्लिंग बैग और हूप इयररिंग्स के साथ कंप्लीट करें। यह लुक ट्रैवल, ब्रंच या समर पार्टीज के लिए एकदम सही रहेगा। {लिनेन कुर्ता और पलाजो लुक: गर्मियों में इंडियन वियर भी एक बेहतरीन चॉइस होती है। हल्के रंगों का लिनेन या कॉटन कुर्ता पलाज़ो के साथ पहनें, जिससे आपको एक क्लासी और कम्फर्टेबल लुक मिलेगा। इसे कोल्हापुरी चप्पल, सिल्वर झुमके और एक जूट बैग के साथ पेयर करके इंडो-वेस्टर्न टच दिया जा सकता है।


