लुधियाना| लेक्चरर कैडर यूनियन पंजाब के राज्य वित्त सचिव और लुधियाना जिला अध्यक्ष धर्मजीत सिंह ढिल्लों ने बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब शिक्षा विभाग के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 860 से अधिक स्कूल बिना प्रिंसिपल के चल रहे हैं। पिछले चार वर्षों से प्रिंसिपलों की पदोन्नति नहीं की गई है, जिससे पूरे पंजाब में स्कूलों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। प्रधान ढिल्लों ने कहा कि एक तरफ पंजाब सरकार गर्मी की छुट्टियों में अध्यापकों को विदेश छुट्टी देती है और चाइल्ड केयर लीव से परहेज करती है ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं 2021 के बाद से प्रिंसिपल की पदोन्नति नहीं हुई है, जिसके कारण कई वरिष्ठ लैक्चरॉर बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। यूनियन नेता गुरजेपाल सिंह, जसपाल सिंह, जगदीप सिंह ने मांग की और कहा नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में प्रिंसीपल लगाए जाए। दविंदर सिंह और अलबेल सिंह पुरैन ने कहा कि पंजाब सरकार को तुरंत कदम उठाना चाहिए ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो।


