युवक के सुसाइड मामले में आरोपी की गिरफ्तारी का विरोध:दो महिला व युवक पानी की टंकी पर चढ़े, मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र का मामला

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के चांदूसा गांव में पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटका मिलने के मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज एक परिवार की दो महिलाओं समेत तीन लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए। इसकी सूचना से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस टंकी पर चढ़े लोगों को नीचे उतारने के लिए समझाइश कर रही है, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। पेड़ से लटका मिला था शव पुलिस ने बताया कि चांदूसा गांव में अक्टूबर महीने में युवक मूलचंद गुर्जर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मौके पर पहुंचे तो शव कई दिन पहले से लटका होना प्रतीत हुआ, जिससे बदबू आ रही थी। एमओबी व एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पेंट की जेब में सुसाइड नोट मिला। जिसमें मृतक ने अपने ही सगे भाई लक्ष्मण गुर्जर पर कई आरोप लगाए थे। पुलिस ने मृतक के भाई को गिरफ्तार किया सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तथ्य जुटाए तो सामने आया कि मृतक मूलचंद की शादी नहीं हुई थी और भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर मृतक के साथ उसके भाई लक्ष्मण ने मारपीट की थी, जिससे प्रताड़ित होकर उसके द्वारा सुसाइड करने की बात सामने आई। पुलिस ने गुरुवार को लक्ष्मण गुर्जर को गिरफ्तार किया था। दो महिलाओं समेत 3 लोग टंकी पर चढ़े मामले में पुलिस द्वारा मृतक के भाई लक्ष्मण की गिरफ्तारी के विरोध में उसकी बहन कमली, भाभी हंसो व भतीजा रामवीर शुक्रवार सुबह पानी की टंकी पर चढ़े गए। इन्होंने लक्ष्मण की गिरफ्तारी का विरोध जताया है। वहीं मामले को लेकर मेहंदीपुर बालाजी थाना इंचार्ज गौरव प्रधान ने कहा- सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की है। टंकी पर चढ़े लोग दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिनसे समझाइश कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *