लातेहार में यात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर:ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर, रिम्स रेफर; यात्रियों को आई हल्की चोटें

लातेहार में शुक्रवार को यात्रियों से भरी बस और ट्रक में टक्कर जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस का ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि 9 यात्री घायल हैं। यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं। हादसा सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा के पास एनएच-39 पर सड़क बस और ट्रक के बीच आमने-सामने हुई। यात्रियों ने बताया कि पम्मी बस लातेहार से हजारीबाग जा रही थी। जबकि ट्रक रांची से पलामू की ओर आ रहा था। इसी बीच उदयपुरा के पास यह हादसा हो गया। कंडक्टर के दोनों पैर टूटे बस ड्राइवर अनिल भुइयां, कंडक्टर अजय कुमार को गंभीर चोट लगी है। जबकि घायल अन्य यात्रियों में देवलाल राम, एमडी मेराज (लोहरदगा), अहमद अंसारी, रितु कुमारी (बालूमाथ), विनी लाल मिंज, रीता देवी फिजियान अंसारी, मिराज मियां, मिनकू प्रसाद, परी कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में डॉ अरुण कुमार शरण द्वारा किया गया। डॉ अरुण कुमार शरण ने बताया कि इस दुर्घटना में बस के चालक अनिल भुईयां व कंडक्टर अजय कुमार को गंभीर चोट लगी है। कंडक्टर का दोनों पैर टूट गया है। जबकि बस चालक को सिर, शरीर में गंभीर चोट आई है। दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित बस में बैठे यात्री देवलाल राम ने बताया कि ट्रक और बस के चालकों द्वारा तत्परता दिखाई जाती, तो दुर्घटना टल सकती थी। उन्होंने बताया कि बस 12 से 15 यात्री बैठे थे। इस दुर्घटना में ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है। इधर, घटना का सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और अग्रतार कार्रवाई में जुट गए हैं। उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचकर भी मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्घटना हुई है। दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *