पाकुड़ में बंद घर में हुई चोरी:बाइक, गहने और नगद ले गए चोर, परिवार गया था रिश्तेदार के यहां शादी में

पाकुड़ में एक बंद घर में चोरी की वारदात हुई। बीती देर रात चोर घर में रखी बाइक के साथ लाखों रुपए के गहने और नगद लेकर फरार हो गए। परिवार घर पर ताला लगा अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। घटना नगर थाना क्षेत्र स्थित शहरकॉल की है। घर के पीछे का वेंटीलेटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और गहने व नगद रुपए के साथ-साथ एक हीरो स्प्लेंडर बाइक भी लेकर भाग गए। शादी समारोह से लौटने के बाद जब अनुज भगत घर पहुंचे तो उन्हें चोरी होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने चोरी की घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हाल के दिनों में चोरों ने नगर थाना क्षेत्र स्थित मां शाकंभरी मंदिर में लगभग 5 से 7 लाख रुपए के गहने पर हाथ साफ कर दिया था। हालांकि पुलिस इस मामले में तीन चोर को पकड़ कर जेल भेज चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *