चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ के शो में एक व्यक्ति का आईफोन चोरी हो गया। सेक्टर 34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में दिलजीत दोसांझ का शो चल रहा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठा कर चोर ने एक युवक का आईफोन 16+ चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में निष्कर्ष वर्मा ने बताया कि 14 तारीख को वह मोहाली का रहने वाला है, और दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में उनका शो देखने पहुंचा था। शो में भीड़ बहुत अधिक थी, जिस वजह से चोरी का पता नहीं चला। भीड़ में किसी ने उसके सफेद रंग के आईफोन 16 प्लस को पैंट की जेब से निकाल लिया। फोन पर सफेद ट्रांसपेरेंट कवर और बैक स्क्रीन प्रोटेक्शन लगी थी। घटना के समय निष्कर्ष ने अपनी ओर से फोन ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन नहीं मिल सका। गुरुवार को उन्होंने थाना सेक्टर 34 में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, यह चोरी धारा 303(2) के तहत दर्ज की गई है। मामले की जांच सहायक सब-इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह को सौंपी गई है।


