बाल संप्रेषण गृह से 10 बाल अपचारी फरार:रात में छत की जाली तोड़कर भागे, पोक्सो और रेप के मामले में किया था डिटेन

धौलपुर में बाल संप्रेषण गृह से 10 बाल अपचारी फरार हो गए। सभी बाल अपचारी छत पर लगी लोहे की जाली को तोड़कर फरार हुए। बाल अपचारियों के भागने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद से ही पुलिस की टीम बाल अपचारियों को डिटेन करने के लिए नाकाबंदी कर रही है। मामला सदर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेषण गृह का है। छत पर लगे लोहे की जाल तोड़कर भागे
सदर थाना क्षेत्र में बाड़ी रोड स्थित बाल संप्रेषण गृह में विभिन्न आपराधिक मामलों में डिटेन किए गए एक दर्जन से अधिक बाल अपचारी मौजूद थे। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच बाल अपचारियों ने छत पर लगे लोहे के जाल को तोड़ दिया। जाल तोड़ने के बाद 10 बाल अपचारी एक-एक करके छत के रास्ते भाग निकले। बाल अपचारियों के भागने की घटना बाल संप्रेषण गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पोक्सो, रेप और अन्य आपराधिक घटनाओं में किया था डिटेन
धौलपुर सर्किल सीओ मुनेश मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद से ही धौलपुर एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने नाकाबंदी शुरू कर दी है। बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए सभी 10 बाल अपचारी पोक्सो, रेप और अन्य आपराधिक घटनाओं के मामले में डिटेन किए गए थे। आपको बता दें कि धौलपुर बाल संप्रेषण गृह से आए दिन बाल अपचारियों के भागने की घटनाएं सामने आती हैं। इससे जनवरी महीने में भी 5 बाल अपचारी फरार हुए थे। जिन्हें पुलिस ने 24 घंटे में ही डिटेन कर लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *