जमशेदपुर में LIC ऑफिस से करीब 55 लाख की चोरी:लॉकर टूटा मिला, CCTV भी बंद; DVR गायब मिला तो मामले की हुई जानकारी

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मेन ब्रांच-2 से लाखों रुपए की चोरी हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब कार्यालय खोला गया और CCTV काम नहीं कर रहा था। जांच करने पर DVR गायब मिला और लॉकर टूटा पाया गया। सूत्रों के अनुसार, लॉकर से करीब 55 लाख रुपए से अधिक की नकदी गायब होने की आशंका है। हालांकि, सही आंकड़ा LIC प्रबंधन और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आसपास के इलाकों के CCTV की जांच घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कार्यालय परिसर की जांच शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। खिड़की खुली हुई थी बुधवार सुबह जब एलआईसी कार्यालय खोला गया, तो कर्मचारियों ने देखा कि सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है। इसके बाद जब इंजीनियर ने जांच की, तो डीवीआर गायब मिले। इसी दौरान लॉकर भी टूटा पाया गया और खिड़की खुली हुई थी। इस घटना के बाद पूरे ब्रांच में हड़कंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल इस घटना को बेहद पेशेवर ढंग से अंजाम दिया गया है। डीवीआर गायब होने से सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे जांच में चुनौती आ रही है। हालांकि पुलिस जल्द ही इस मामले को सुलझाने का दावा कर रही है। इस बड़े चोरी कांड ने एलआईसी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब कार्यालय खोला गया, तो सीसीटीवी बंद था और डीवीआर गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि लॉकर का ताला टूटा हुआ था और खिड़की भी खुली हुई थी। -राकेश रंजन सिन्हा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *