रायगढ़ में सड़क हादसों में 2 की मौत:खड़े ट्रक से टकराई बाइक; खरसिया में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामलों में संबंधित थाना में पुलिस ने अपराध कायम किया है। पहली घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। मंगलवार रात सवा 8 बजे बाइक सवार खड़े ट्रक से टकरा गया। युवक धुर्नजय सिदार (22) पुसौर क्षेत्र के ग्राम कठानी का रहने वाला था। टक्कर से उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। दवा लेकर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा वहीं दूसरी घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मीनगांव का रहने वाला अजय कुमार पटेल अपने रिश्तेदार बरतलाल पटेल के साथ मंगलवार को दवा लेने रायपुर गया था। दवा लेकर दोनों वापस लौट रहे थे। तभी मीनगांव रोड पर सामने से आ रही चार पहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। इससे अजय के सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर उसकी मौत हो गई। आरोपी ड्राइवर फरार वहीं उसका रिश्तेदार बरतलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देकर चार पहिया चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *