नारायणपुर में IED ब्लास्ट, 2 जवान जख्मी:सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे थे, मौके से निकालकर लाया जा रहा अस्पताल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से 2 जवान घायल हो गए हैं। दोनों जवानों को मौके से निकालकर जिला अस्पताल लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा देने के लिए ये निकले थे। इसी दौरान बम फटा और 2 जवान जख्मी हो गए। दरअसल, पुलिस ने हाल ही में नक्सलियों के गढ़ कच्चापाल में सुरक्षाबलों का नया कैंप स्थापित किया है। अब उस पूरे इलाके को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है। आज शुक्रवार को भी यहां कैंप के जवान सड़क निर्माण की सुरक्षा के लिए निकले हुए थे। हालांकि, यहां पहले से ही नक्सलियों ने IED प्लांट कर रखी थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण की सुरक्षा के दौरान 2 जवानों का पैर प्रेशर IED पर आ गया। जिसके बाद जोर का धमाका हुआ। जिसमें 2 जवान जख्मी हो गए हैं। जिन्हें मौके से निकाला जा रहा है।घटना की पुष्टि नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *