पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या का खुलासा:जामताड़ा में सीसीए लिस्टेड अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद; 2 आरोपी फरार

जामताड़ा पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक सीसीए लिस्टेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवघर जिले के चित्रा निवासी फिरोज अंसारी के रूप में हुई है। महज 4-5 हजार रुपए मिले थे घटना 22 मार्च की रात फतेहपुर थाना क्षेत्र के चौकुन्दा में हुई थी। अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी जनार्दन मांझी की हत्या कर दी थी। एसपी डॉ एहतेशाम बकारीब के मुताबिक, तीन अपराधियों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि, उन्हें मृतक के बैग से महज 4-5 हजार रुपए मिले। फिरोज अंसारी का आपराधिक इतिहास पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और बाइक बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी फिरोज अंसारी का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी लूट, छिनतई और हत्या के मामलों में जेल जा चुका है। बिहार और बंगाल में छापेमारी पुलिस के मुताबिक, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। इनमें जामताड़ा के करमाटांड़ निवासी मुस्तकीम अंसारी और मुल्तान अंसारी शामिल हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए बिहार और बंगाल में छापेमारी कर रही है। मृतक जनार्दन मांझी बिंदापाथर थाना क्षेत्र के मझलाचाला गांव का रहने वाला था। उसके पिता हरि माझी की शिकायत पर पारोहपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *