रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी:डीडीयू-धनबाद रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, 4 को ट्रायल

धनबाद-गया रेल खंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने जा रही है। डीडीयू जंक्शन से धनबाद मंडल के प्रधानखांटा स्टेशन तक 4 अप्रैल को 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रायल किया जाएगा। इससे पहले 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार का ट्रायल सफल रहा है। धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि ट्रायल की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि संरक्षा और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। ट्रायल के बाद रेलवे बोर्ड के आदेश पर इसे लागू किया जाएगा। डीआरएम ने मंडल की उपलब्धियों की जानकारी भी दी। धनबाद मंडल ने 2024-25 में माल ढुलाई और उससे होने वाली आय में भारतीय रेलवे में लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है। मंडल ने 193.91 मिलियन टन माल लदान किया। इससे 26,681.13 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। रेल मिलिंग मशीन से पटरियों की मरम्मत का काम चल रहा है। लेवल क्रॉसिंग बंद करने और ROB निर्माण का काम भी जारी है। गोमो में हुए अग्निकांड की FSL जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बाहरी लोगों ने यार्ड में जलता हुआ सामान छोड़ा था, जिससे आग लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *