धमतरी में अवैध कबाड़ दुकान पर कार्रवाई:हाईवे किनारे शासकीय जमीन पर अतिक्रमण, नोटिस के बाद निगम ने चलाया बुलडोजर

छत्तीसगढ़ के धमतरी में नगर निगम ने अवैध कबाड़ व्यवसाय के खिलाफ कार्रवाई की है। हाइवे किनारे शासकीय जमीन पर अवैध रूप से कबाड़ का व्यवसाय किया जा रहा था। दुकान संचालक ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। दरअसल, नहर नाका चौक हाईवे पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कबाड़ का व्यवसाय किया जा रहा था। इसे लेकर नगर निगम ने समझाइश दी। फिर भी कबाड़ दुकान संचालक निगम की समझाइश को नजरअंदाज करता रहा। इसके बाद हफ्ते भर पहले निगम ने नोटिस जारी कर और अंतिम चेतावनी दिया था। फिर भी कबाड़ संचालक नहीं माना। दुकान संचालक पर जुर्माना भी लगाया नगर निगम की टीम मंगलवार को कबाड़ की दुकान पहुंची और बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान दुकान से कबाड़ का सामान भी जब्त किया गया। इसके साथ ही दुकान संचालक पर जुर्माना भी लगाया गया है। निगम के इस कदम से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख स्पष्ट हो गया है। यह कार्रवाई अन्य अतिक्रमणकारियों के लिए भी एक चेतावनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *