गिरिडीह में ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझी:पति ही निकला पत्नी और दोनों बच्चों का हत्यारा, वाइफ का दूसरे से प्रेम प्रसंग को बताया कारण

गिरिडीह जिले के तिसरी के लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के पनियाय गांव में हुए ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुलिस को हत्या की वजह पत्नी का दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग होना बताया। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीनों की हत्या चारो हेंब्रम ने किया है। मंगलवार को शव मिलने के बाद फोरेंसिक की टीम ने जांच शुरू की तो हत्या होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस की जांच तेज हुई और तकनीकी साक्ष्य और मानवीय साक्ष्य के आधार पर पुलिस की शक की सुई मृतका के पति चारो हेंब्रम पर गई। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपी पति से कड़ाई से पूछताछ किया। वारदात के समय नशे में था आरोपी पूछताछ के दौरान चारो हेंब्रम ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही पुलिस को हत्या का कारण पत्नी का दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग बताया। आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा- नशे की हालत में उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की। पत्नी और बेटे के शव को पेड़ से बने फंदे से लटका दिया, जबकि पुत्री के शव को तालाब में फेंक दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *