जेल कर्मी ने अपने साथी पर की फायरिंग:हाथ पर गोली आर-पार हुई, खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद

झालावाड़ में खाना खाने के दौरान हुई विवाद को लेकर जेल कर्मी पर उसी के साथी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में जेल कर्मी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती घायल जेल कर्मी अशोक ने बताया कि उसके ही साथी कॉन्स्टेबल राम सिंह मीणा ने रायफल से फायरिंग कर दी। इस दौरान 7 से 8 फायर किए। फायरिंग में उसके एक हाथ पर गोली आर-पार हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर उसे झालावाड़ अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज चल रहा है। घायल जेल कर्मी अशोक ने बताया कि उसने मौके से भागकर जान बचाई। अगर वह मौके से भागकर जान नहीं बचाता तो जनहानि हो सकती थी। सीआई चंद्र ज्योति शर्मा ने बताया कि आरोपी जेल कर्मी ने खाने खाने के दौरान हुई मामूली विवाद को लेकर अपने साथी पर गोली चला दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *