डाइरेक्ट बेनिफिट के लिए किसानों की बननी हैं यूनिक आईडी:लेकिन काम की कछुआ चाल, अभी तक केवल 25% किसानों का रजिस्ट्रेशन; जिम्मेदार बोले- सर्वर प्रॉब्लम है

जिले में किसानों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसान और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राजस्व महाभियान 3.0 के तहत किसानों के फार्मर यूनिक आईडी तैयार की जा रही है। आगे चलकर किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ इसी के माध्यम से मिलेगा। लेकिन जिले में इस कार्य की गति बहुत धीमी है। भू-अभिलेख विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक केवल करीब 40 हजार किसानों की आइडी बनी है। जबकि लक्ष्य सवा दो लाख किसानों का है। विभाग लगातार किसानों से अपील कर रहा है कि वे अपनी आईडी अनिवार्य रूप से तैयार करा लें, ताकि किसान सम्मान निधि सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता रहे। जिम्मेदार बोले- नेटवर्क और सर्वर के कारण परेशानी राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फार्मर आइडी बनाने के लिए कई दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। लेकिन सर्वर की समस्या के चलते भी आइडी बनाने में परेशानी आ रही है। कई जगह नेटवर्क की समस्या भी रोडा बन रही है। फार्मर आईडी के लिए किसान अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर नजदीकी सीएससी सेंटर, पटवारी या एमपी फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आईडी बनने से किसानों डाटाबेस तैयार होगा इसका उद्देश्य सभी भू-धाराकों का आधार लिंक डाटा अपडेट तैयार करना है। इससे लाभार्थी का सत्यापन और कृषि उत्पादों का वितरण सरल और पारदर्शी तरीके से किया जा सकेगा। आइडी बनने से सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रूकावट के मिल सकेगा। प्राकर्तिक आपदा की स्थिति में किसानों को क्षतिपूर्ति राशि के लिए भी चिन्हित करना आसान होगा। वहीं MSP पर फसलों के रेजिस्ट्रेशन में भी सरलता रहेगी, इससे कृषि से जुड़ी योजना का लाभ भी किसानों को मिलेगा। राजस्व विभाग की टीमें लगातार गांवों में जाकर किसानों को जानकारी दे रही है। साथ ही रजिस्ट्रेशन कर यूनिक आइडी बना रहे हैं। किसानों से अपील है कि अनिर्वाय रूप से अपनी आईडी तैयार करें, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलता रहे।- मुकेश मालवीय, अधीक्षक भू-अभिलेख धार ये है अभी तक की स्थिति (किस खंड में कितने किसानों की बनी आईडी) धार- 5782 बदनावर- 3793 डही- 2357 धरमपुरी- 4357 गंधवानी- 1745 कुक्षी- 3717 सरदारपुर- 5384 मनावर- 7461 पीथमपुर- 1841

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *