पर्यावरण परिषद में नई नियुक्ति:तराक मंगेश आरोलेकर बने गोवा प्रदेश अध्यक्ष

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद ईकाई (भारत) ने गोवा के लिए नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। तराक मंगेश आरोलेकर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका पदभार ग्रहण समारोह बुधवार को पणजी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के सेंट्रल डायरेक्टर लक्ष्मण लोहाना बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उनकी नियुक्ति परिषद के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी की अनुशंसा पर की गई है। लोहाना ने कहा कि नए अध्यक्ष के साथ मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध गोवा बनाने का प्रयास किया जाएगा। परिषद का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्थायी विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना को जन-जन तक पहुंचाना है। युवाओं को प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *