87 साल की वृद्ध मां का आरोप, डीआईजी बेटे ने घर से निकाला

रांची | सेवानिवृत्त शिक्षिका टेरेसा किस्पोट्टा (87) ने अपने डीआईजी बेटे पर आरोप लगाया है कि उसने उन्हें उन्हीं के घर से निकाल दिया है, जिसे उनके पति ने बनवाया था। बुधवार को टेरेसा किस्पोट्टा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बेटा जैकब किस्पोट्टा, जो वर्तमान में डीआईजी के रूप में सीआईएसएफ में मध्य प्रदेश में तैनात है, उनका सभी बैंक खाते, पेंशन खाता, आधार कार्ड और अन्य सभी कागजात लेकर चला गया। तब से उनका सारा पैसा बेटा -बहू निकाल कर खर्च कर रहे हैं। उनके लिए बमुश्किल खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन उनके सपनों के घर से भी उनको बेदखल कर दिया गया। टेरेसा का आरोप है कि उनके बेटे जैकब ने केयर टेकर मतिया और उसके पति के साथ मिलकर उनको बेइज्जत करते हुए उनके घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद टेरेसा अब बेटियों के घर में रहने को विवश है। आरोप यह भी है कि बेटे ने केयर टेकर के कहने पर उनकी बेटियों के खिलाफ अरगोड़ा थाना में फर्जी केस दर्ज करवा दिया। लेकिन अरगोड़ा थाना ने उनका केस दर्ज नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *