केस वापस लेने की धमकी दी, 20 लाख की रंगदारी मांगी, मामला दर्ज

रांची | सदर थाना क्षेत्र स्थित न्यू नगर बांधगाड़ी में रहने वाले अशोक कुमार ने घर में घुसकर केस वापस लेने की धमकी देने व 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, उनके घर में सुबह 7 बजे अचानक तीन लोग घुस आए। उन लोगों ने कहा कि वे अमन साहू गैंग के लोग हैं। फिर उन लोगों ने अशोक कुमार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। धमकी दी कि गोली से छलनी कर देंगे। उन लोगों ने उन्हें यह भी धमकी दी कि जो चेक बाउंस का केस तुमने किया है, उसे वापस ले लो। आरोप यह भी है कि उन लोगों ने 20 लाख रुपए की रंगदारी की भी मांग की। तीनों ने उन्हें कहा कि अगर पैसे नहीं दोगे तो विपिन मिश्रा वाला हाल कर देंगे। उन लोगों ने यह भी कहा कि पैसे नहीं देने पर तुम्हारे परिवार को मार देंगे। अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनमें से एक के पास कमर में कोई हथियार भी था। तीनों चार पहिया वाहन से उनके घर पहुंचे थे। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *