4 अप्रैल से चलेगी रांची- नईदिल्ली समर स्पेशल ट्रेन

रांची | ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 02877/ 02878 रांची- नई दिल्ली -रांची समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। ट्रेन संख्या 02877 रांची- नई दिल्ली समर स्पेशल 4 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी। कुल 13 ट्रिप करेगी। यह ट्रेन रांची से शुक्रवार को 23.55 बजे छूटेगी, मुरी, बरकाकाना, गढ़वा रोड, प्रयागराज, कानपुर होते हुए नई दिल्ली रविवार को 3:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02878 नई दिल्ली-रांची समर स्पेशल 6 अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक रविवार को नई दिल्ली से चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *