सिरमटोली का हल चाहते हैं सीएम, विरोध सही नहीं : बंधु

रांची | पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन सिरमटोली की समस्या का समाधान चाहते हैं। उनके समक्ष कुछ तकनीकी समस्या है। जिस वजह से समस्या के समाधान में थोड़ा विलंब हो रहा है। मुख्यमंत्री का विरोध पूरी तरह से गलत है। बंधु तिर्की ने कि समाज के लोगों को इस मामले में राजनीतिज्ञों के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए था। प्रो. हरि उरांव, प्रो. अभय सागर मिंज, बसंती उरांव, शांति उरांव जैसे सामाजिक लोगों को आगे आकर सीएम को सुझाव देना चाहिए था। रांची | मिलेट मिशन योजना में राज्य के 1.77 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। अब तक 17,238 लाभुक किसानों को डीबीटी के माध्यम से 5.54 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत हर किसान को प्रति एकड़ भूमि पर 3000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह अधिकतम 5 एकड़ तक मिलती है। राज्य के 27549 हेक्टेयर खेत को इस योजना के अंतर्गत लाया जा चुका है। रांची | भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (भामस) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष संजय चौधरी, महामंत्री सुजीत सिंह के अलावा रंजन बेहरा, आशीष मूर्ति और सुष्मिता पटेल थीं। महामंत्री सुजीत सिंह ने बताया कि चेयरमैन के समक्ष कोयला कामगारों से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और उनकी मांगों को रखा गया। रांची | कोल इंडिया और उसकी अनुषांगिक कंपनियों के कर्मचारियों के पेंशन फंड में कोल इंडिया पेंशन फंड में प्रति टन 10 रुपए और देगा। प्रबंधन ने बताया कि मौजूदा 10 रुपए प्रति टन से बढ़ाकर गैर-कुकिंग के लिए 20 रुपए प्रति टन और कुकिंग कोयले के लिए 10 रुपए प्रति टन कर दिया गया है। यह 16 अप्रैल 2025 से लागू होगा। कोल इंडिया द्वारा मुंबई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को उक्त जानकारी दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *