बहन के बॉयफ्रेंड को 2 भाइयों ने मार डाला:युवक को रात में साथ में देखकर भड़के; जमकर पीटा, रॉड से सिर पर वारकर हत्या

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 भाइयों ने अपनी बहन के बॉयफ्रेंड को मार डाला। बताया जा रहा है कि युवक को अपनी बहन के साथ देखकर भड़क गए। रॉड से जमकर पीटा, फिर सिर पर वार कर हत्या कर दी। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दयानंद साहू (27) है। वह गेरसा गांव का रहने वाला था। धान मंडी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, निरंजन सिदार की बहन और दयानंद साहू का अफेयर चल रहा था। दयानंद साहू अपनी प्रेमिका से रात में मिलने गया था। इस बात की जानकारी आरोपी निरंजन सिदार और राजू सिदार को हो गई। दोनों ने दयानंद साहू को अपनी बहन के साथ देख लिया। इससे निरंजन और राजू सिदार गुस्से में आ गए। दयानंद साहू से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों भाइयों ने दयानंद की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद रॉड से उसके सिर पर कई वार कर दिए, इससे दयानंद लहूलुहान हालत में वहीं बेहोश होकर गिर गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम दयानंद साहू से मारपीट की जानकारी उसके भाई कन्हैया साहू को हुई। वह फौरन मौके पर पहुंचा। उसका भाई गंभीर हालत में बेहोश पड़ा था। कन्हैया ने तुरंत अपने भाई को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद दयानंद साहू के भाई कन्हैया साहू ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। केस दर्ज कर मामले की जांच की गई। पुलिस ने कुछ ही घंटों में पकड़ा आरोपी एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि आरोपी निरंजन सिदार और राजू सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। ……………………………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… लिव-इन में प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला:नशे में मारपीट की, हॉस्पिटल में मौत, कोरिया में ढूकू प्रथा के तहत साथ रहते थे दोनों छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका लिव-इन में रह रहे थे। प्रेमी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गुलिया सरई का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *