पूर्व छात्रों ने गणित लैब किया समर्पित

राजनांदगांव| शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक स्टेट हाई स्कूल से सन 1975-76 में पास आउट पूर्व छात्रों ने स्कूल को गणित लैब समर्पित किया है। उन्होंने अपने स्कूल को हमेशा याद रखने वाले पूर्व छात्रों की शानदार पहल की सराहना भी की। इस अवसर पर डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल, आदित्य खरे, पूर्व छात्रों में उमेश मिश्रा, अशोक गिडिया, विवेक शुक्ला, अमोद श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने यहां जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का निरीक्षण किया। यहां पहले चरण में पहुंची 70 हजार कॉपियों का मूल्यांकन 2 दिनों में पूरा हो जाएगा यहां केवल हिन्दी और अंग्रेजी विषय की कुछ कॉपियां शेष है। दूसरे चरण में पहुंची करीब 18 हजार कॉपियों का 11 अप्रैल से पहले मूल्यांकन पूरा कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *