कुल्लू लैंडस्लाइड हादसे के मृतकों का पोस्टमार्टम:घायलों में हिसार की 1 लड़की, चंडीगढ़ रेफर किया, तूफान में गाड़ियों पर गिर गया था पेड़

हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में पेड़ के नीचे दबने से हिसार की एक लड़की भी घायल हुई है जिसे कुल्लू के सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। लड़की की पहचान प्राची पुत्री मधुसूदन के तौर पर हुई है। प्राची हिसार के किस इलाके की रहने वाली है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा साक्षी पत्नी सुबोध राव (मुंबई) को कुल्लू से मुंबई रेफर कर दिया गया है। रविवार देर शाम हुए इस हादसे में मारे गए लोगों का सिविल हॉस्पिटल जरी में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। हादसे का शिकार हुए बाकी तीन लोगों की भी पहचान हो गई है। इनमें तीन स्टूडेंट्स हैं। हिसार के तारा नगर के रहने वाले मनीष, हांसी के गुलशन और ओम विश्वविद्यालय की स्टूडेंट और मूल रूप से बरेली की रहने वाली दीनता की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई थी। हादसे में 6 लोगों की जान गई थी। हादसे में घायल लोगों की सूची
कुल्लू के मणिकर्ण में हुई इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिनमें 53 वर्षीय रमेश बाबू पुत्र सुदर्शन, 49 वर्षीय पल्लवी पत्नी रमेश और इनका 24 वर्षीय बेटा भार्गव (सीएच बीएस सेकेंड लेआउट विजय नगर बंगलुरू), 42 वर्षीय विक्रम आचार्य पुत्र सवीर कुमार आचार्य और 40 वर्षीय टुंपा आचार्य पत्नी विक्रम आचार्य ( एलके पथ जोहात असम), 23 वर्षीय प्राची बेटी मधुसूदन ( हिसार, हरियाणा) और साक्षी पत्नी सुबोध राव (मुंबई) शामिल हैं। जानिए कैसे हुआ हादसा
कुल्लू जिला की प्रसिद्ध पर्यटन घाटी मणिकर्ण में गुरुद्वारा के सामने पहाड़ी से मिट्टी और मलबे के साथ एक बड़ा पेड़ गिर गया। करीब 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। जिसमें से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं। 3 लोगो की हालात नाजुक बनी हुई है। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पर छोटा सा बाजार है, यहां कुछ लोग खरीदारी कर रहे थे और कुछ लोग अपनी गाड़ियों में बैठे हुए थे। तभी अचानक तूफान आया और एक बड़ा चीड़ का पेड़ गिर गया। यह पेड़ अंदर से खोखला हो चुका था। हालांकि, पेड़ की जड़े इतनी फैली हुईं थी की वो अपने साथ पहाड़ी से मलबा भी साथ लेकर गिरा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *