राजेश पायलट और धनसिंह कोतवाल की प्रतिमाओं का अनावरण कल होगा

महमदपुर| पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट और स्वतंत्रता सेनानी धनसिंह कोतवाल की प्रतिमाओं का अनावरण 4 अप्रैल को गढ़मोरा में किया जाएगा। इसे लेकर हिण्डौन विधायक अनिता जाटव और टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। उन्होंने मुंडिया, वरेड़ी, घाटरा, बोंल, कुढ़ावल सहित कई गांवों में ग्रामीणों से मुलाकात की। लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। बच्चू सरपंच खेड़ला, गुमान मुंडिया, सुमरण पीलवाड, लोकेश निसुरा, जीतु आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *