बेतिया में दारोगा की मौत, गोड्डा के निवासी थे

बेतिया, रांची | सिरिसिया थाना में तैनात दारोगा अरविंद सोरेन (54) की मौत हो गई। मंगलवार देर शाम वे थाना परिसर में अचानक गिर पड़े। बेहोश हो गए। तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। दारोगा अरविंद सोरेन झारखंड के गोड्डा जिले के कुसुमघाटी गांव के रहने वाले थे। वे 2023 से बेतिया पुलिस जिला में कार्यरत थे। इससे पहले लखीसराय में तैनात थे। उनकी बेटी ममता सोरेन ने बताया कि उन्हें मधुमेह की शिकायत थी। घटना की सूचना मिलते ही उनके बेटे इंद्रजीत सोरेन, प|ी सुनीता हेम्ब्रेन और बेटी ममता सोरेन बेतिया बुधवार की सुबह जीएमसीएच पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए। दारोगा के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटी ममता रांची में बीटेक सेकंड ईयर की छात्रा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *