19 साल की युवती को भगाने का आरोप, सुखदेव नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज

रांची| सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती को भगाने के आरोप में युवती के पिता ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि यह घटना 31 मार्च की सुबह 9:50 बजे की है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने तीन-चार साथियों के साथ स्कूटी से आया। उसने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। साथ ही उनके घर से 20 हजार रुपये नकद और मां के जेवर भी ले गया। जब उनकी भतीजी ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी और उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद वे सभी फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *