हिमाचल में सेल्फी लेते समय कुएं में गिरा मेडिकल स्टूडेंट:डूबने से मौत; दोस्तों संग घूमने आया था मैक्लोडगंज; पंजाब के बटाला का

हिमाचल में धर्मशाला के मैक्लोडगंज में सेल्फी लेते वक्त छात्र की कुएं में गिरने से मौत हो गई। ​​​​​​मृतक की पहचान पंजाब के बटाला प्रेम नगर निवासी जस्टिन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सूचना के अनुसार, मेडिकल स्टूडेंट जस्टिन भागसूनाग वाटरफॉल के पास सेल्फी ले रहा था। वह अपने 2 दोस्त आशीष और पीटर के साथ मंगलवार शाम 7 बजे वॉटरफॉल पर घूमने आया था। सेल्फी लेते वक्त उसका पैर पत्थर से फिसल गया। उपचार के दौरान तोड़ा दम
इससे पानी से भरे गहरे कुएं में जा गिरा। दोस्तों की आवाज सुनकर स्थानीय युवकों ने उसे पानी से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने जस्टिन को तुरंत टैक्सी से जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। आज पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव
हादसे के बाद मैक्लोडगंज पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस आज मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी। कांगड़ा पुलिस ने पर्यटकों से भागसूनाग वॉटरफॉल जैसे स्थलों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *