छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवक कांग्रेसियों ने आज भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अलग अलग मामले को लेकर 10 बिंदुओं में अपनी मांगो का रखते हुए कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा है और कहा है कि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी से बाईक रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है किसानों के साथ वादाखिलाफी किया जा रहा है और समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है। धान अधिक तौला रहे हैं। लगातार लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं और जिले में आए दिन घटनाएं घटित हो रही है। स्थानीय युवको नहीं मिल रही नौकरी
कांग्रेसियों ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि उद्योगों में स्थानीय युवकों को नौकरी भी नहीं दिया जा रहा है। साथ ही उद्योगों के कारण रायगढ़ में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। रायगढ़ से धरमजयगढ़ समेत शहर की सड़के भी जर्जर है। इस कारण दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। ओवरलोड भारी वाहनों के कारण जिलेवासी भी परेशान हैं।
फर्जी एफआईआर दर्ज कर रहे
युवक कांग्रेसियों का कहना है कि कांग्रेसियों पर लगातार फर्जी एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। इस तरह कई बिंदुओं पर कलेक्टर के नाम आवेदन दिया गया है और कहा है कि सभी मामलों में विचार कर समस्याओं का निराकरण किया जाए। अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं होती है। आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पूरे प्रदेश में अव्यवस्था बनी है
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जयसवाल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आयी है। पूरे प्रदेश में अव्यवस्था बनी हुई है। किसानों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है। नशे का व्यापार बढ़ रहा है। रायगढ़ जिले में अपराध बढ़ रहा है। इसके बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस वजह से विफल सरकार के खिलाफ अलग अलग 10 बिंदुओं में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।
उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा
एसडीएम प्रवीण तिवारी ने बताया कि आज युवक कांग्रेस द्वारा अलग अलग मुद्दो को लेकर आवेदन दिया है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ताकि जो समस्याएं हैं उनका निराकरण किया जाएगा।


