कवर्धा| श्री ज्ञान वल्लभ महिला मंडल ने महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर प्याऊ घर की शुरुआत की। शहर के नवीन बाजार में प्याऊ घर खोला गया है। जहां राहगीरों के लिए निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। मंडल की अध्यक्ष मनीषा लूनिया ने बताया कि समय समय पर समाज द्वारा कई आयोजन किया जाता रहा है। आने वाले दिनों में भी लोकहित में कार्य किया जाना प्रस्तावित है। शुभारंभ के पहले दिन ठंडा मठा भी बांटा गया। जैन समाज के भीखमचंद सुगनचंद, ताराचंद, भंवरलाल, रमेशचंद, अनिल कुमार लुनिया, डॉ. मोहनचंद मुणोत, अजय टाटिया मौजूद थे।


