राजस्थान रॉयल्स आज पहुंचेगी चंडीगढ़:कल पंजाब किंग्स की टीम पहुंची; 5 अप्रैल को न्यू पीसीए मुल्लांपुर स्टेडियम होगा मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन के तहत पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 5 अप्रैल को होने वाले मुकाबले के लिए मुल्लांपुर स्थित न्यू पीसीए स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजाब किंग्स की टीम बुधवार देर शाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम गुरुवार को शहर पहुंचेगी। दोनों टीमें अपने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाएंगी। मुल्लांपुर बना पंजाब किंग्स का नया होम ग्राउंड पंजाब किंग्स ने इस सीजन के लिए मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड घोषित किया है। यहां टीम कुल चार मुकाबले खेलेगी, जबकि कुछ मैच धर्मशाला स्टेडियम में होंगे। आईपीएल के नए सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने इसी स्टेडियम में अपना अभ्यास शिविर लगाया था और वहीं से अपनी तैयारियों की शुरुआत की थी। मैच के सभी टिकट बिके, ऑनलाइन बिक्री के लिए बड़ी डिमांड 5 अप्रैल को खेले जाने वाले इस रोमांचक मुकाबले के लिए सभी टिकट बिक चुके हैं। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 9 मार्च से शुरू की गई थी, जो कुछ ही दिनों में पूरी हो गई। टिकट की कीमतें 1250 रुपए (अपर टियर), 1750 रुपए (जनरल टैरेस ब्लॉक) और 6500 रुपए (हॉस्पिटैलिटी लॉन्ज) रखी गईं थी। आईपीएल के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम को दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह तैयार किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *