लुधियाना में आज तीसरे दिन CM भगवंत सिंह मान:उद्योगपतियों के साथ ITI कालेज का करेंगे दौरा,स्टूडेंट्स भी होंगे शामिल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना में तीसरे दिन भी है। मान ITI कालेज में उद्योगपतियों के साथ दौरा करेंगे। इसके बाद वह स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे। शहर में मान करीब 12 बजे पहुंच जाएगा लेकिन ITI कालेज में करीब डेढ़ बजे तक उनका काफिला पहुंचेगा। पता चला है कि ITI में कुछ नई मशीनें उद्योगपतियों के सहयोग से लगाई जा रही है जिनके बारे ITI के स्टूडेंट्स को जानकारी दी जाएगी। ITI में स्किल सिखने वाले छात्रों को उन्हीं मशीनों की ट्रेनिंग दी जाएगी जो मशीनरी बड़े उद्योगपतियों की फैक्ट्रियों और कंपनियों में इस्तेमाल होती है ताकि छात्र आसानी से पढ़ाई पूरी करके कंपियों में काम कर सके जिससे उन्हें रोजगार मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *