शीतलहर…फिलहाल ठिठुरन रहेगी, दो डिग्री तक लुढ़का सकता है पारा:दिन में धूप, रात में ठिठुरन, तापमान 8 डिग्री, सीजन में पहली बार सामान्य से 3.5 डिग्री कम

लगातार तीन दिन से चल रही शीतलहर से अब सर्दी का असर बढ़ गया है। ठंडी हवा से धूप में ठिठुरन है और सुबह-शाम हवा में नमी के चलते गलन महसूस होने लगी है। सर्दी बढ़ते ही आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बीते 24 घंटे में रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सीजन में पहली बार सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। बुधवार को 24.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आगे क्या; मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंड हवाएं चलने से सर्दी बढ़ गई है। अगले दो-तीन सर्द हवा चलने से ठिठुरन बरकरार रहेगी। हालांकि इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन 20 दिसंबर बाद फिर से सर्दी बढ़ेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 से 10 और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *