भास्कर न्यूज | चिरमिरी संपदा महिला समिति चिरमिरी ने ग्राम भंडारदेही में 18 जरूरतमंद परिवारों को गर्मी से राहत देने स्टैंड वाले 18 पंखे और ट्यूबलाइट दिए। नवरात्रि के अवसर पर समिति ने माता रानी मंदिर तक पहुंच मार्ग को सुगम बनाने और ज्योति कलश स्थापना कक्ष की मरम्मत के लिए 11 हजार रुपए नकद भी सौंपे। समिति अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समिति समय-समय पर ऐसे कार्य करती है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए डॉ. नीना अपरा ने हार्ट अटैक की स्थिति में सीपीआर देने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि यह आपातकालीन चिकित्सा प्रक्रिया है, जो तब दी जाती है जब किसी का दिल धड़कना बंद हो जाता है। ग्रामीणों के सवालों के जवाब भी डॉक्टर ने दिए। कार्यक्रम में ग्रामीण परिवारों को स्वल्पाहार पैकेट, छाछ और लस्सी वितरित की गई। इस दौरान समिति सदस्य मंजरी सिंह, पदमा हरी बाबू, कुसुम लता, नीतू सिंह, कुंदन गुप्ता, अपूर्वा क्षीरसागर, सीमा सांकला, नीरा टेटे, नेहा सिंह, पिंकी दास और पिपली सिंह मौजूद रहीं।


